फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पानी समझकर मासूमों को पिला दिया डीजल, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। एक बुजुर्ग ने अंजाने में अपने पोता और पोती को पानी की जगह डीजल पिला दिया जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। दोनों ही बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अंबरपुर के सोनू यादव के परिवारजन बृहस्पतिवार की दोपहर खेत गए हुए थे। घर पर उनका तीन वर्षीय बेटा आदर्श और आठ माह की बेटी आयुषी और बुजुर्ग बीमार पिता जागेलाल (65) थे। परिवारजनों का कहना है कि बच्चों को प्यास लगी।
विज्ञापन


बुजुर्ग ने पास में रखा डीजल पानी समझ कर बच्चों को पिला दिया। कुछ देर बाद बच्चों की तबीयत खराब होने लगी। ग्रामीणों ने घरवालों को मामले की सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दाेनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें