फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: इवेंट फोटोग्राफी समेत कई मुकाबलों में स्याही अव्वल

Sun, 29 Mar 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
19-निफ्ट में शनिवार को आयोजित वा​र्षिक समारोह में अपनी कला प्रद​र्शित करते विद्यार्थी। स्रोत नि
विज्ञापन
रायबरेली। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) में वार्षिक सांस्कृतिक और खेलकूद उत्सव स्पेक्ट्रम 2026 का शनिवार को समापन हो गया। तीसरे एवं अंतिम दिन पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। तीन दिनों प्रतियोगिता में संस्थान के विद्यार्थियों ने अपनी अद्वितीय रचनात्मकता, कलात्मक कौशल और उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया। अंतिम दिन का मुख्य आकर्षण विभिन्न प्रतियोगिताएं रहीं। वर्ल्ड ऑफ वियरेबल आर्ट, इवेंट फोटोग्राफी, रील मेकिंग, वाद-विवाद और एड-मैड जैसी महत्वपूर्ण स्पर्धाओं में टीम स्याही ने जीत का परचम लहराया।
विज्ञापन




फुटसल और युगल गायन में टीम कोहिनूर ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। अभिव्यक्ति और कला के क्षेत्र में भी कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिसमें टीम नैनो नानी ने मोनोलॉग और कॉन्सेप्ट फोटोग्राफी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम गली गैंग का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। टीम ने शॉर्ट फिल्म, माइम, वन इमेज वन राइट-अप और रोडीज जैसे रोमांचक मुकाबलों में जीत हासिल की। पुरस्कार वितरण के दौरान पूरे परिसर में काफी उत्साह नजर आया। अपने नतीजों को लेकर प्रतिभागी उत्साहित दिखे।

निदेशक प्रो. जोनाली वाजपेयी ने कहा कि स्पेक्ट्रम केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभा और उनके नेतृत्व क्षमता को निखारने का एक सशक्त मंच है। उन्होंने विद्यार्थियों की असीम ऊर्जा और समर्पण की सराहना की। संयुक्त निदेशक अमिताव चौधरी ने अनुशासन और टीम वर्क की सराहना की। कैंपस एकेडमिक कोऑर्डिनेटर प्रवीण श्रीवास्तव ने शैक्षणिक विकास के साथ-साथ ऐसे सह-पाठ्यक्रम आयोजनों की अनिवार्यता पर बल दिया।

19-निफ्ट में शनिवार को आयोजित वार्षिक समारोह में अपनी कला प्रदर्शित करते विद्यार्थी। स्रोत नि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें