फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबिनार में भारतीय भाषा और संस्कृति का हुआ बखान

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में मंगलवार को एक दिवसीय कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में निदेशक (उच्च षिक्षा) उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज प्रो. वंदना शर्मा शामिल हुईं। वेबिनार का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
विज्ञापन

प्रियंका ने एक भारत श्रेष्ठ भारत की संपूर्ण परिकल्पना और महाविद्यालय में की जा रही गतिविधियों की संक्षिप्त रूप रेखा प्रस्तुत की। प्राचार्या डॉ. सुषमा देवी ने सभी का स्वागत करते हुए वेबिनार के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी।
प्रथम तकनीकी सत्र में मुख्य वक्ता जमुना बीनी ने अरुणाचल के भौगोलिक, सामरिक महत्व, भाषाई संस्कृति, जनजातीय कला और संस्कृति पर अपने विचार व्यक्त किए। द्वितीय तकनीकी सत्र का प्रारंभ वेबिनार संयोजक डॉ. प्रीती तिवारी द्वारा मुख्य वक्ता एवं प्रो. इंदू भूषण महापात्रा, एसोसिएट प्रोफेसर समाजशास्त्र राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, विलासपुर के परिचय के साथ हुआ।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता ने उड़ीसा के ऐतिहासिक संदर्भों, भाषा की संवैधानिक स्थिति, स्थानीय लोक संस्कृत, व्यंजनों और साहित्य के धार्मिक, आध्यात्मिक, संदर्भों की चर्चा करते हुए जगन्नाथ संस्कृति पर अपने विचार व्यक्त किए।
तृतीय सत्र में डॉ. नीतू सिंह ने भारतीय व्यंजन, संस्कृति में ऐतिहासिक संदर्भों में आज तक आए बदलावों पर अपने विचार रखे। बताया कि कैसे व्यंजन हमारी आध्यात्मिक संस्कृति का भाग रहे हैं।
चतुर्थ तकनीकी सत्र डॉ. किशोर कुमार ने ऐतिहासिक संदर्भों में भारतीय संस्कृति की व्याख्या करते हुए बताया कि हमारी संस्कृति की विविधता में एकतावादी आर सम्रता से जुड़ी है। इस मौके पर डॉ. ऋचा सिंह, डॉ. विनय प्रजापति, मान सिंह, सविता सिंह, राम करन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें