फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: विधायक पर अभद्र टिप्पणी, एफआईआर

Sun, 25 Jan 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुर। पूर्व मंत्री व ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज पांडेय की छवि को धूमिल करने की साजिश और उन पर अभद्र टिप्पणी का दौर थम नहीं रहा है। पिछले सप्ताह एक युवक को ऊंचाहार पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब अमेठी जिले के एक युवक ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की। मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर जगतपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


बीती 22 जनवरी को पूर्व कैबिनेट मंत्री व ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय की जनसभा एवं कार्यकर्ता सम्मेलन ऊंचाहार में हुआ था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी सुरक्षा को लेकर मांग रखी थी, जिस पर विधायक ने कहा था कि यदि किसी भी कार्यकर्ता को सताने का प्रयास किया गया तो उनसे लड़ना होगा। कार्यक्रम का एक वीडियो पार्टी कार्यकर्ता शिवपूजन ने इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया था।

इसी वीडियो पर टिप्पणी करते हुए अमेठी जिले के गौरीगंज निवासी अनुराग शर्मा ने विधायक के खिलाफ गाली-गलौज व अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल ने जगतपुर थाने में तहरीर देकर अमेठी निवासी अनुराग शर्मा के खिलाफ आईटी एक्ट व अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर कराई है।
विज्ञापन


एसओ जगतपुर पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि ऊंचाहार विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक युवक ने अभद्र टिप्पणी की थी। मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष की ओर से कराई गई एफआईआर के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें