फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण मुक्त कराया गया शहर का मुख्य मार्ग, हटाई गईं 300 दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए मंगलवार को शहर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत हुई। इस दौरान शहर के मुख्य मार्ग से 300 दुकानें हटा कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
विज्ञापन

यहां कोई गुमटी रखकर चाय तो कोई ठेला लगाकर फल बेच रहा था। अधिकतर लोग दुकान हटाने खुद पहुंच गए। खास बात ये रही कि अतिक्रमण हटाने में बुलडोजर का प्रयोग नहीं किया गया।
मंगलवार को बाजार बंदी से भीड़भाड़ भी कम रही। पालिका की टीम ने सड़क की दोनों पटरियों से अतिक्रमण व पोस्टर बैनर हटवाए।
नगर पालिका के ईओ डॉ. आशीष कुुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा के नेतृत्व में राजस्व अधीक्षक दिलीप कुमार, जलकल अभियंता सुरेंद्र यादव, राजस्व निरीक्षक श्रीप्रकाश पटेल, राजेश यादव व वरिष्ठ लिपिक आशुतोष सिंह आदि की टीम ने डिग्री कॉलेज चौराहे से हाथी पार्क तक करीब एक किलोमीटर सड़क किनारे दोनों तरफ के अतिक्रमण को हटवाया।
विज्ञापन

अधिकतर दुकानदार चाय, चाट और फल की दुकानें लगाए हुए थे। पालिका के नाले तक पर अतिक्रमण था। सड़क की दोनों पटरियों पर कहीं पर 10 फिट तो कहीं पर 15 फिट तक किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया। कई दुकानदारों ने स्वेच्छा से दुकानें हटा ली।
जेनरेटर तो किसी ने बना ली सीढ़ी, चार दुकानदारों को नोटिस
कुछ दुकानदारों ने सड़क किनारे जनरेटर रखा तो किसी ने पक्की सीढ़ी बना ली। कुछ लोगों ने टीनशेड रख दिया। अधिकारियों की ओर से इन सभी का चिन्हांकन किया गया और तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। ईओ की तरफ से चार दुकानदारों को नोटिस भी दी गई।
शहर के मुख्य मार्ग को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। करीब 300 दुकानें हटवाई। जिन लोगों ने जेनरेटर रख लिया है या फिर पक्की सीढ़ी बना ली है, उनसे 48 घंटे के अंदर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है। चार दुकानदारों को नोटिस जारी की गई है। बुधवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा। अतिक्रमण न हटाने पर बुलडोजर भी चलेगा।
विज्ञापन

- डॉ. आशीष कुुमार सिंह, ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें