फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पुस्तकालय में किताबों की संख्या बढ़ाएं

Fri, 24 Jul 2026 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
राजकीय पुस्तकालय का निरीक्षण करती डीएम। 
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में संचालित राजकीय पुस्तकालय में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए बृहस्पतिवार को डीएम सरनीत कौर ब्रोका पहुंचीं।उन्होंने पुस्तकालय में पुस्तकों के रखरखाव, स्वच्छता, अध्ययन कक्ष, पेयजल, शौचालय व इंटरनेट सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि राजकीय पुस्तकालय ज्ञान और अध्ययन का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां आने वाले छात्र-छात्राओं व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराया जाना प्राथमिकता होनी चाहिए। पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों का रखरखाव किया जाए।

डीएम ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए नवीनतम पाठ्य सामग्री, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित नई पुस्तकों, संदर्भ ग्रंथों व राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर की प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि पुस्तकालय को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करते हुए इसे विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए एक आदर्श अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। इस मौके पर डीआईओएस संजीव कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें