कपूरीपुर निवासी प्रभाकर (35) खेती करता था। पिता संतराम समेत अन्य परिवारीजनों ने बताया कि शुक्रवार देर शाम प्रभाकर घर पर अकेला था।
घर के अन्य लोग किसी काम से बाहर गए थे। अंधेरा होने पर घर में चिराग जला रहा था। वहीं पास में गैस सिलेंडर रखा था, जिसमें गैस की लीकेज हो रही थी।
युवक के माचिस जलाते ही आग लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। चीखपुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई।
इसके बाद उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उधर, सलोन कोतवाली प्रभारी पन्नेलाल यादव का कहना है कि घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।