फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में घटा राहुल का ग्लैमर : स्मृति

Fri, 27 May 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में गुरुवार को लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर डायट के पास आईटीआई कर्मचारियों को समझाती मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को गांधी परिवार पर निशाना साधा। उन्होंने दो टूक कहा कि अमेठी के विकास के लिए गांधी परिवार ने कुछ नहीं किया। झूठे वादे कर जनता को गुमराह करने की कोशिश की।
विज्ञापन


अमेठी में राहुल का ग्लैमर घटा है। साथ ही उन्होंने गांधी परिवार को आडे़ हाथ लेते हुए कहा कि पार्टी में ही गांधी परिवार के प्रति असंतोष व्याप्त है। उनका सम्मान नहीं हो रहा है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री का दावेदार बनाए जाने की चर्चा पर स्मृति ईरानी ने बस इतना कहा कि मैं पार्टी में सिर्फ कार्यकर्ता हूं।

केंद्र सरकार के दो साल में देश आगे बढ़ रहा है और तरक्की कर रहा है। अमेठी संसदीय क्षेत्र के सलोन कस्बा स्थित बस स्टेशन पर आयोजित सभा में स्मृति ईरानी ने जहां केंद्र सरकार के दो साल के कार्यों को बखान किया। वहीं गांधी परिवार पर हमलावर रही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांधी परिवार का अमेठी गढ़ कहा जाता है, लेकिन उसने यहां की खुशहाली के लिए कुछ नहीं किया। अब तक झूठे वादों से वोट लेने का काम किया गया। पर अब ऐसा नहीं चलेगा। अमेठी में राहुल गांधी की जीत 80 फीसदी कम हो गई है।

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में इस धरती पर कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि जब वह यहां आई थी वह स्मृति ईरानी थी, लेकिन आप लोगों के प्यार ने दीदी बना दिया है। उन्होंने दोहराया कि अमेठी विकास के लिए उनके कदम कभी पीछे नहीं हटेंगे।

वह यहां आती रहेंगी और अमेठी की जनता को विकास से जोड़ने का काम करेंगी। उन्होेंने आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के दावेदार की बात को सिरे से खारिज कर दिया और सिर्फ इतना कहा कि मैं सिर्फ कार्यकर्ता हूं।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का दो साल का कार्यकाल अच्छा रहा। इसके लिए रायबरेली और अमेठी को बधाई देती हूं। पीएम नरेंद्र मोदी की वजह से एक करोड़ लोगों ने गैस सब्सिडी छोड़ दी है। अमेठी जब आई थी तो यहां पर विधवा महिलाओं की समस्याओं के शिकायत मिली थी।

विधवाओं को पेंशन और आर्थिक मदद दिलाने के लिए जल्द अमेठी जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में शिविर लगाकर पंजीकरण करके विधवा महिलाओं को पेंशन व आर्थिक दिलाई जाएगी। साथ ही गर्मी को देखते हुए पेयजल संकट से निपटने के लिए गांवों में हैंडपंप लगाने की बात कही।

इस दौरान उन्होंने यात्री प्रतिक्षालय का उद्घाटन किया। कहा कि इससे लोगों को फायदा मिलेगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री दल बहादुर कोरी, अजय त्रिपाठी, पुष्पेंद्र सिंह, भूपेंद्र श्रीवास्तव, अंजनी साहू, राजेंद्र चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें