फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंद-बूंद पानी के लिए तरसी 20 हजार आबादी

Thu, 26 May 2016 03:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में बुधवार को टैंकर से पानी भरने के लिए लगी कतार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आंधी-पानी के कारण आए फाल्ट से बुधवार को पानी को लेकर शहर में हाहाकार मच गया। गुलाब रोड में मोटर का बोर फेल होने के कारण दर्जन भर मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। इससे करीब 20 हजार आजादी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गई।
विज्ञापन


सुबह से ही पुरुष, महिलाएं और बच्चे पानी भरने के लिए हैंडपंपों में एकत्र होने लगे। इस दौरान पानी भरने के लिए आपस में नोकझोंक के साथ दिनभर धक्कामुक्की होती रही। समाचार भेजे जाने तक पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।

नगर पालिका परिषद के कहारों का अड्डा, स्वराज नगर, अंदरून किला, तेलियाकोट, बासन टोला, बहराना, खतराना, गुलाब रोड, टाउन हॉल, किला बाजार, बड़ा कुआं, अली नगर आदि मोहल्ले काफी ऊंचाई पर हैं। यहां पर पेयजल आपूर्ति के लिए टाउन हाल और गुलाबरोड की पानी की टंकी का सहारा है।
विज्ञापन


गुलाब रोड स्थित मोटर का बोर फेल हो जाने से पानी की टंकी नहीं भर सकी। सुबह घरों में पानी नहीं पहुंचा तो लोगों ने पता करना शुरू किया। फाल्ट की जानकारी होने पर नजदीकी हैंडपंपों में भीड़ उमड़ने लगी।

दैनिक कार्यों को निपटाने के लिए लोगों में पानी भरने के लिए जमकर नोकझोंक हुई। इस दौरान कुछ लोगों ने धक्का-मुक्की भी की। यह सिलसिला पूरे दिन तक चलता रहा। इस दौरान नगर पालिका की ओर से टैंकर से भी घरों में आपूर्ति की गई।

वहीं इंदिरा नगर मोहल्ले में भी पानी की किल्लत से लोगों को जूझना पड़ा। यहां पर भी टैंकर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की गई। अर्चना देवी, तरन्नुम निशा का कहना है कि करीब 500 मीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। इश्तियाक अहमद का कहना है कि आसपास हैंडपंप नहीं होने से काफी काफी परेशानी हुई।

किसी तरह खाना तो बन गया। अन्य कार्यों में परेशानी आ रही है। यहीं नहीं जल निगम से सड़क भी खोद डाली है। मोहम्मद यूसा का कहना है कि मोटर का बोर ही नहीं, बल्कि ज्यादातर लाइनें भी पुरानी होने के कारण जर्जर हो चुकी है। इसके चलते फाल्ट बना रहता है।

सभासद डॉ. वासिफ ने बताया कि मोहल्लों में पेयजल के लिए नगर पालिका के सहयोग से टैंकर की व्यवस्था कराई गई। पेयजल आपूर्ति से प्रभावित मोहल्लों में घर-घर टैंकर ले जाकर पानी की व्यवस्था कराई गई। साथ ही पालिका अफसरों के भी संपर्क में हैं। जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें