आवास न खाली करने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है। दक्षिणी खंड के एक्सईएन शमीम अब्बासी ने शनिवार को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह नोटिस जारी किया।
आवासीय परिसर के आवासों में अवैध कब्जे पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने आक्रोश जताते हुए आंदोलन की धमकी दी थी। इसके बाद शनिवार को एक्सईएन ने संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष जयचंद्र वर्मा की अगुवाई में कर्मचारी संघ के पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए। संघ के अध्यक्ष दयाराम यादव, कमल सोनकर, विनय सिंह आदि ने कॉलोनियों में किए गए अवैध कब्जों पर नाराजगी जताई।
एक्सईएन ने बताया कि लल्लन कुमार, राम प्रसाद, जोहरा खातून, सुरेश चंद्र मिश्र समेत करीब रिटायर्ड और गैर जनपद स्थानांतरित हो चुके 10 कर्मचारी काबिज हैं।
इन्हें 10 दिन में आवास खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है। यदि आवास खाली नहीं हुए तो वहां रह रहे कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।