फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: इग्नू ने बढ़ाई प्रवेश की अंतिम तिथि

Tue, 03 Feb 2026 09:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने नए अकादमिक सत्र के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 फरवरी 2026 कर दी है। अब जिले के विद्यार्थी भी विभिन्न स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में इग्नू की वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश ले सकते हैं। इग्नू वर्तमान समय में अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, हिन्दी, इतिहास, लोक प्रशासन, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र में स्नातक डिग्री के साथ विभिन्न विषयों में परास्नातक पाठ्यक्रम भी संचालित कर रहा है।
विज्ञापन

इग्नू का स्नातकोत्तर अंग्रेजी पाठ्यक्रम छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसमें अंग्रेजी साहित्य की मूल अवधारणाओं के साथ-साथ भारतीय साहित्य का भी अध्ययन शामिल है। पाठ्यक्रम में कनाडा, ऑस्ट्रेलिया व अमेरिका के साहित्यकारों के साथ-साथ भारतीय भाषाओं के अनूदित ग्रंथों की विवेचना भी की जाती है। हाशिए पर पड़े लोगों के साहित्य और भारतीय लोक साहित्य की समालोचना को भी पाठ्यक्रम में जोड़ा गया है। इससे छात्र भारतीय लोक संस्कृति व परंपराओं से भी रूबरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें