फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं की अनदेखी से रोडवेज कर्मियों में आक्रोश

Sun, 01 Nov 2015 11:42 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सप्ताह के पहले दिन रविवार को रोडवेज के वर्कशॉप में गेट मीटिंग कर आंदोलन की रणनीति गई। कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी मिश्र और मंत्री राज कुमार ने कहा कि शासन और निगम प्रबंधन की ओर से समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया था। छह माह बाद भी कर्मचारियों से किया गया वादा पूरा नहीं हुआ।

संयुक्त मंत्री लवकुश तिवारी, दीप कुमार, संगठन मंत्री बीके गिरी, कोषाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव आदि ने देय महंगाई भत्ते का भुगतान समेत अन्य मांगों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने बताया कि 7 नवंबर तक गेट मीटिंग और नुक्कड़ सभाएं होंगी। इस दौरान 4 नवंबर की रात 12 बजे से 5 नवंबर की दोपहर 12 बजे तक सांकेतिक हड़ताल रहेगी।

इस दौरान न तो बसों का संचालन होगा और न ही कर्मचारी काम करेंगे। इस मौके पर अनिल कुमार पांडेय, महेंद्र त्रिपाठी, दिनेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें