फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी के भाइयों व गणना पर्यवेक्षक में तकरार

Sun, 01 Nov 2015 11:32 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों भाई डीएम और एसपी से भी उलझ गए। इस पर अधिकारियों ने दोनों भाइयों को बाहर करवा दिया। हालांकि बाद में दोनों ने मतगणना में व्यवधान न डालने की बात कही तो उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर अफरातफरी रही। यही नहीं शहर में मतगणना स्थल जीआईसी में लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक प्रत्याशी और उसके एजेंटों ने हंगामा किया।

हुआ ये कि महराजगंज ब्लॉक की मतगणना राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महराजगंज में चल रही है। महराजगंज प्रथम से एमएलसी की अनुज वधू व निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन सिंह और सपा नेता प्रभात साहू चुनावी मैदान में हैं।

टेबल संख्या एक पर एमएलसी के भाई गणेश सिंह व राकेश सिंह पहुंचे। यहां पर गणना पर्यवेक्षक ने मतपेटी से सात ऐसे मतपत्र निकले, जो प्रतिपर्ण समेत थे। जिसमें प्रभात साहू के चुनाव चिह्न पर मोहर लगी थी।
विज्ञापन


इनको गणना पर्यवेक्षक ने प्रभात साहू के पक्ष में कर दिया। जबकि गणेश, राकेश और उनके समर्थक इन मतों को अवैध घोषित कराने का दबाव बना रहे थे। इस पर गणना पर्यवेक्षक से कहासुनी होने लगी।

तकरार हो ही रही थी कि डीएम सूर्यपाल गंगवार, एसपी श्रीकांत सिंह पहुंच गए। इस पर एमएलसी के भाई अधिकारियों से ही उलझ गए। इस पर डीएम ने कहा कि जो करना है, वह लिखापढ़ी आयोग को करिए।

मतगणना में किसी तरह की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। उन्होंने दोनों भाइयों को मतगणना स्थल से बाहर करवा दिया। साथ ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

हालांकि बाद में दोनों भाइयों ने मतगणना में कोई व्यवधान न करने की बात कही, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उधर, शहर में राजकीय इंटर कॉलेज जिला अस्पताल में राही ब्लॉक क्षेत्र की मतगणना चल रही थी।

राही द्वितीय प्रत्याशी शकुंतला यादव ने मतगणना में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। इस पर एजेंटों ने हंगामा किया। कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्रा ने पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें