फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में हुई चूक तो खैर नहीं, होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में हुई चूक तो खैर नहीं, होगी कार्रवाई
विज्ञापन

डीएम बोलीं, परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे बंद नहीं होने चाहिए
जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों, केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा कराने के लिए शुक्रवार को सभी जिम्मेदार अफसरों की बैठक बुलाई गई। जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने कहा कि यूपी बोर्ड एग्जाम में किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कहीं भी कोई लापरवाही पाई गई तो कार्रवाई तय है।
नकल की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के साथ ही परीक्षाओं की शुचिता, पवित्रता, गुणवत्ता, विश्वसनीयता बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह से कटिबद्ध है। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से 6 मार्च तक चलेंगी।
विज्ञापन

जिसमें 102 परीक्षा केंद्रों में 73 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के साथ ही सभी जिम्मेदार अफसरों के पेंच कसने के लिए फीरोज गांधी महाविद्यालय के इंदिरा गांधी सभागार में बैठक बुलाई गई। इसमें जिला प्रशासन, पुलिस, माध्यमिक शिक्षा विभाग के साथ ही सभी जोनल मजिस्ट्रेटों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों, केंद्र व्यवस्थापकों को बुलाया गया।
डीएम ने सभी परीक्षा केंद्रों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी दशा में सीसीटीवी कैमरे बंद नहीं होने चाहिए। यदि सीसीटीवी कैमरे बंद पाए गए तो संबंधित परीक्षा केंद्र के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। किसी भी समय जिला एवं राज्य स्तर पर बने मानीटरिंग सेल से परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की जा सकती है।
डीएम ने कहा कि शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के साथ ही नकल की रोकथाम के लिए समुचित तैयारियों को दुरुस्त रखा जाए। मुख्य विषयों की परीक्षा में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। यूपी बोर्ड तथा शासन के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें। शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने भी परीक्षाओं को सकुशल कराने के उद्देश्य से केंद्रों व्यवस्थापकों को उचित दिशा-निर्देश दिए।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने परीक्षा की तैयारियों और दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) राम अभिलाष, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय, आईपीएस प्रशिक्षु पी. बंसल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह आदि मौजूद रहे।
यूपी बोर्ड एग्जाम के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के साथ ही कलक्ट्रेट में भी कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। बैठक में बताया गया कि कलक्ट्रेट में बने कंट्रोल रूम का नंबर 0535-2703108 तथा डीआईओएस दफ्तर के परीक्षा विभाग का कंट्रोल रूम का नंबर 0535-2210409 है।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन, डीआईओएस, संबंधित जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए, ताकि परीक्षा के दौरान समय से सूचना मिल सके और उस पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। कलक्ट्रेट में बनी जिला स्तरीय मानीटरिंग सेल में परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की व्यवस्था भी हर समय सक्रिय रहेगी।
यूपी बोर्ड एग्जाम : एक नजर
परीक्षा केंद्र 102
जोनल मजिस्ट्रेट 07
सेक्टर मजिस्ट्रेट 20
स्टेटिक मजिस्ट्रेट 102
संवेदनशील केंद्र 07
परीक्षार्थियों की संख्या
कक्षा बालक बालिका कुल
हाईस्कूल 21218 19866 41084
इंटरमीडिएट 16998 15401 32399
कुल 38216 35267 73483
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें