फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: अभ्यर्थियों की भीड़ बढ़ी तो चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Sat, 06 Sep 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
बस स्टेशन पर बस का इंतजार करते अभ्यर्थी। 
विज्ञापन
रायबरेली। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा छह व सात सितंबर को दो पालियों में होगी, जिसमें दूसरे जिलों से 39 हजार से अधिक अभ्यर्थी आएंगे। इसके अलावा इस जिले के अभ्यर्थी भी दूसरे जनपदों में परीक्षा देने के लिए जाएंगे। रोडवेज बसों के साथ ही ट्रेनों से भी अभ्यर्थियों का आवागमन होगा। इसीलिए रेलवे ने भी अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। अभ्यर्थियों के आने और जाने का सिलसिला शुक्रवार शाम से शुरू हो गया।
विज्ञापन

शहर के रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस को भी सख्त हिदायत दी जा चुकी है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी न रहे। सिविल पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने स्टेशन परिसर का मुआयना कर लिया है। प्लेटफार्म पर आरपीएफ और जीआरपी मुस्तैद रहेगी, वहीं स्टेशन के बाहरी परिसर और आसपास सिविल पुलिस तैनात की जाएगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी। रेलवे इंक्वायरी से ट्रेनों के बारे में लगातार एनाउंसमेंट किया जाता रहेगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी का कहना है कि लखनऊ में बोगियों के रेक तैयार करा ली गई हैं। जरूरत पड़ने पर इन रेक का प्रयोग कर स्पेशल ट्रेन के रूप में अलग-अलग स्टेशनों को भेजा जाएगा। पेयजल, शौचालय, स्नानागार जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करा ली गई हैं। टिकट काउंटरों पर अतिरिक्त स्टाफ भी तैनात किया जाएगा। जरूरत पड़ेगी तो अतिरिक्त काउंटर खोलने के साथ ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन की व्यवस्था भी कराई जाएगी। अभ्यर्थियों और यात्रियों की सुरक्षा के साथ भीड़ नियंत्रित करने के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें