फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ओपीडी में पहुंचे बुखार के 800 मरीज, 28 भर्ती

Sat, 06 Sep 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
जिला अस्पताल में शुक्रवार को भर्ती मरीज। 
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार से पीड़ित 800 से अधिक मरीज पहुंचे। मेडिसिन और बाल रोग विभाग में सबसे ज्यादा भीड़ जुटी। हालत बिगड़ने पर 28 मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सीने में दर्द उठने और सांस की समस्या के भी 13 मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। ओपीडी में 1,900 से अधिक मरीज चिकित्सीय सलाह लेने के लिए पहुंचे।
शुक्रवार को गर्मी ज्यादा रही, धूप अधिक होने के कारण लोग बेहाल हो गए। जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ जुटने लगी। परचा बनवाने के बाद ओपीडी के बाहर बारी आने के लिए मरीजों ने घंटों इंतजार किया। गर्मी के कारण ओपीडी कक्षों के बाहर मरीज परेशान नजर आए। दवा काउंटर के साथ ही खून की जांच कराने के लिए पैथोलॉजी में भी लंबी कतार दिखी।
विज्ञापन

इमरजेंसी में भी सुबह से ही बुखार से पीड़ित ज्यादा मरीज पहुंचे। रोशनी (20), सुरेश (24), सनी (3), रामावती (49), खुशी (12), शिवानी (6), अनामिका (7), सावित्री (70), तारा सिंह (55), हिमांशू (8) समेत 28 से अधिक रोगियों को भर्ती कराया गया। वहीं, सीने में दर्द उठने व सांस की समस्या होने पर 13 मरीजों को भर्ती किया गया। सीएचसी में भी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें