फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: अतिक्रमण न हटा तो गरजेगा बुलडोजर

Wed, 07 May 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर मंगलवार को तहसील सभागार में बैठक हुई। इसमें अधिकारियों, व्यापारियों, नगर पंचायत व पुलिस अधिकारी शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि अभियान चलाने से पहले पूरे नगर में अतिक्रमण चिह्नित किया जाएगा। संबंधित व्यक्तियों को पूर्व में सूचित कर स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन


एसडीएम मिथलेश त्रिपाठी ने कहा कि अगर इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटा तो प्रशासन उसे हटाएगा। नगर अध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा कि प्रशासन को बिना व्यापारियों को विश्वास में लिए अभियान नहीं चलाना चाहिए। वहीं, व्यापारी नेता राहुल भदौरिया ने कहा कि उनका संगठन अभियान में प्रशासन का सहयोग करेगा। सीओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि नगर में लगने वाले जाम से आम नागरिकों के साथ व्यापारी भी परेशान होते हैं।

इससे व्यापार भी प्रभावित होता है। इसलिए व्यापारियों को भी समझने की जरूरत है। व्यापारी दुकानों के सामने सड़क तक सामान न फैलाएं, जिससे जाम से बचा जा सके। नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने कहा कि अतिक्रमण हटाना प्रशासनिक कार्य है। उनकी जिम्मेदारी नगर को सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना है।
विज्ञापन


वह व्यापारियों के सहयोग से नगर के विकास के लिए प्रयासरत रहेंगी। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजभान शुक्ला ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का निर्देश प्रदेश स्तर से मिला है। बैठक में अन्य मुद्दों जैसे नालों की सफाई, ई रिक्शा व्यवस्था, अस्पताल मोड़ पर लगने वाली बाजार को अन्यत्र स्थानांतरित करने सहित अन्य विषयों पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, सभासद राघवेंद्र सूर्यवंशी, बबलू तिवारी, अतुल शर्मा, सीमा देवी, राकेश कुमार, मृत्युंजय, सौरभ, जीतू सिंह, रोहित सोनी, अप्पू शर्मा, शिवम गुप्ता व अर्पित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें