फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती कोर्ट में तलब

Wed, 07 May 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। चार साल पहले डाक बंगले में दिल्ली के पूर्व मंत्री और आप नेता सोमनाथ भारती ने सुल्तानपुर और सदर कोतवाली पुलिस के साथ अभद्रता की थी। एक मामले में सुल्तानपुर पुलिस सोमनाथ भारती को गिरफ्तार करने आई थी। इस दौरान प्रदेश सरकार पर भी सोमनाथ ने टिप्पणी की थी। मामले के संबंध में सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


विवेचना के बाद केस एमपी-एमएलए कोर्ट में दाखिल किया गया। मंगलवार को विशेष न्यायाधीश ने सोमनाथ भारती को 15 मई को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश जारी किया। जनवरी 2021 में शहर के डाक बंगले में दिल्ली के तत्कालीन मंत्री सोमनाथ भारती आए थे। सुल्तानपुर में हुए एक मामले में उनकी गिरफ्तारी होनी थी। इस पर सुल्तानपुर पुलिस ने सदर कोतवाली पुलिस से मदद मांगी थी।

जब पुलिस उनको गिरफ्तार करने के लिए आई तो उस दौरान जमकर हंगामा हुआ था। आरोप है कि सोमनाथ भारती ने सुल्तानपुर और सदर पुलिस के साथ अभद्रता की थी। प्रदेश सरकार पर भी जमकर निशाना साधा था।
विज्ञापन


सदर कोतवाली में मामले के संबंध में तत्कालीन कोतवाली प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने सोमनाथ भारती के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और अभद्रता करने का मुकदमा पंजीकृत कराया था। इसके बाद केस एमपी-एमएलए कोर्ट में दाखिल कर दिया गया। मंगलवार को एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश डॉ. विवेक कुमार ने 15 मई को सोमनाथ भारती को कोर्ट में तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें