फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: राघवनाथ मंदिर से राम, लक्ष्मण व जानकी की मूर्ति चोरी

Thu, 27 Mar 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के जसवंत खेड़ा माजरा सूरजपुर गांव ​स्थित प्रचीन मंदिर के काटे गए ताला को दि - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के जसवंतखेड़ा मजरे सूरजपुर गांव स्थित राघवनाथ मंदिर से मंगलवार रात राम, लक्ष्मण व जानकी की बेशकीमती मूर्ति चोरी हो गई। भक्त तीनों मूर्तियों को अष्टधातु की बता रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मूर्तियां अष्टधातु की हैं या नहीं, इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया। लोगों ने पुलिस की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए मूर्तियों को बरामद करने की मांग की है। सूरजपुर निवासी कृष्णा देवी (62) के मुताबिक वह घर में अकेली रहती हैं। उनके घर के पास करीब 200 साल पुराना राघवनाथ मंदिर है। मंदिर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा के साथ राम, लक्ष्मण व जानकी जी की मूर्ति रखी थी।

मंदिर की साफ-सफाई और देखरेख की जिम्मेदारी उनके पास है। मंगलवार को वह अपने मायके चली गई थीं। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने राम, लक्ष्मण व जानकी जी की अष्टधातु की मूर्ति चोरी कर ली है। गांव आने पर देखा कि तीनों मूर्तियां गायब थीं। उधर, मूर्तियां चोरी होने से मौके पर भक्तों का मजमा लग गया। सभी ने घटना पर नाराजगी जताई और आरोप लगाया कि पुलिस की सुरक्षा में चूक होने से यह घटना हुई है।
विज्ञापन


ग्रामीण राम प्रसाद ने बताया कि बहुत पुराना है। उनके पूर्वज बताते थे कि मंदिर में अष्टधातु की मूर्तियां स्थापित हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है। थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि चोरी गई मूर्तियां अष्टधातु की हैं या नहीं, इस बारे में जांच कराई जा रही है। हालांकि पहले से मंदिर में लगी फोटो के हिसाब से मूर्तियां पीली धातु की दिख रही हैं। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। मंदिर में चोरी करने वाले लोगों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।

एक मूर्ति का वजन साढ़े छह किलो
बुजुर्ग महिला कृष्णा देवी के मुताबिक एक मूर्ति का वजन साढ़े छह किलो का था। सुबह और शाम मंदिर में आरती होने के साथ पूजा अर्चना होती थी। वर्षों पुराने मंदिर में कभी चोरी का प्रयास नहीं हुआ। जिस तरह चोरी हुई है, उससे लगता है कि चोरों को पहले से भनक थी कि वह मायके गई हुई हैं। मूर्तियां चोरी होने से कृष्णा इतना गमगीन हैं कि उनके आंसू नहीं रुक रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें