फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: नॉनवेज न खिलाने पर मुझे पीटा, मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं...

Mon, 04 Aug 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। नॉनवेज न खिलाने पर मुझे पीटा गया...। मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं...। रविवार को सोशल मीडिया पर युवक ने वीडियो अपलोड कर खुदकुशी करने की चेतावनी दी। हरकत में आई पुलिस ने युवक को बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान, उसके दो बेटों समेत चार के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


खीरों थाना क्षेत्र के नुनैरा निवासी शिवम लोधी के मुताबिक, शुक्रवार शाम छह बजे वह घर में नॉवेज बना रहा था। इस बीच पूर्व प्रधान रणधीर कुशवाहा उर्फ बबलू के दो पुत्र पिंटू और रिंशू कुशवाहा व पड़ोसी प्रांजल घर आ गए। तीनों ने नॉनवेज खिलाने की बात कही। पीड़ित ने मना किया तो आरोपियों ने चूल्हा तोड़ दिया।

शिवम का आरोप है कि उन्होंने इसकी शिकायत पूर्व प्रधान रणधीर कुशवाहा उर्फ बबलू से की तो उन्हें पीट दिया गया। खीरों थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के मुताबिक, मारपीट से आहत युवक ने खुदकुशी करने की बात कही थी। साथ ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। संज्ञान में आने के बाद युवक को गांव के पास से बरामद कर लिया गया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें