फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निषाद समाज को दिला रहा हूं अधिकार : संजय निषाद

Tue, 11 Nov 2025 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। आईटीआई के गेस्ट हाउस में निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री संजय निषाद पहुंचे। उन्होंने निषाद समाज को एकजुट रहने के साथ पंचायत चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दलों का साथ देने की बात कही।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि रायबरेली भारतीय राजनीति का केेंद्र बिंदु रहा है। दुर्भाग्य है कि चाहे किसी भी सरकार रही हो, मछुआरों की दशा जस की तस रही है। उन्होंने कहा कि निषाद समाज को अधिकार दिला रहा हूं।

कहा कि मछुआ कल्याणकोष की स्थापना भाजपा सरकार की वजह से हुआ है। 80 फीसदी पोखर निषाद समाज को दिया गया है। 2027 में फिर से हम सरकार बनाएंगे। हरियाणा में डाक्टर के घर से आरडीएक्स मिलने के सवाल पर कहा कि ऐसे लोग डाक्टर के नाम पर कलंक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें