फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: निजी अस्पताल में घुसकर पति ने किया हमला

Sat, 06 Jun 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित एक निजी अस्पताल में काम करने वाली महिला ने अपने पति पर ब्लेड से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला मोनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक निजी नर्सिंग होम संचालक के घर पर काम करती है। पति से उसका लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी वजह से वह अपने सात वर्षीय बेटे के साथ अलग रहकर किसी तरह गुजर बसर कर रही है। आरोप है कि शुक्रवार शाम उसका पति अस्पताल पहुंच गया। वहां उसे अकेला पाकर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की। महिला का कहना है कि आरोपी ने ब्लेड से कई वार किए।
इससे उसके कान, गले और हाथ में चोटें आईं। घटना के बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें