फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: प्रेमिका की शादी से आहत प्रेमी ने लगाई फांसी

Thu, 10 Apr 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रेमिका की शादी होने पर एक युवक ने पेड़ से लटककर खुदकुशी कर ली। बुधवार सुबह युवक का शव पेड़ से लटकता पाया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन


मिल एरिया थाना क्षेत्र के पूरे ढाकू मजरे रूपामऊ गांव निवासी धर्मेश पुत्र राजाराम (20) घर पर ही रहते थे। पिता का खेती करने में हाथ बंटाते थे। सुबह गांव के बाहर स्थित जंगल में लोग नित्यकर्म के लिए गए तो पेड़ से रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटकता देखा। जानकारी पर अन्य ग्रामीण मौके पर आए। इस दौरान युवक की पहचान धर्मेश के रूप में हुई।

धर्मेश की मौत से पिता राजाराम समेत अन्य परिजनों के आंसू बंद नहीं हो रहे हैं। यह सब कैसे हो गया, यह राजाराम कुछ नहीं बता पा रहे हैं। उधर, सीओ सदर अमित सिंह के मुताबिक जांच में पाया गया है कि धर्मेश का एक युवती से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती की शादी सोमवार को थी। विदाई मंगलवार को हुई थी।
विज्ञापन


प्रेमिका की शादी दूसरी जगह होने से धर्मेश परेशान था। इसी वजह से उसने खुदकुशी कर ली। सीओ के मुताबिक युवक का शव सड़ चुका था। उसमें कीड़े पड़ गए थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने सोमवार रात या फिर प्रेमिका की विदाई के बाद जान दी। जंगल होने के कारण किसी को इसकी जानकारी भी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें