फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे हाईवे रहा ठप सैकड़ाें वाहन अटके

Sat, 22 Oct 2016 12:21 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
रायबरेली में शुक्रवार को लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर शुक्रवार को एक घंटे वाहनों की रफ्तार थमी रही। सई नदी पुल पर बोलेरो के पंचर होने के कारण ऐसा हुआ। सूचना पर दो थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। एक किमी तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन


जाम में फंसे मुसाफिर परेशान नजर आए पुलिस ने बोलेरो को हटाकर आवागमन को बहाल कराया। इलाहाबाद की तरफ से बोलेरो जिला मुख्यालय की आ रही थी। सई नदी पुल पर बोलेरो का टायर पंचर हो गया।

इससे बोलेरो बीच सड़क पर आ गई। देखते ही देखते दोनों तरफ एक किमी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना के बावजूद सदर कोतवाली और भदोखर थाने की पुलिस देर से मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह बोलेरो को हटाया, तब कहीं जाकर एक घंटे बाद हाईवे पर आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन


जाम में फंसे दिनेश यादव, अरविंद त्रिवेदी, संतोष अग्रहरि का कहना था कि जाम में लगने से परेशानी का सामना करना पड़ा। वह काम से बस पर सवार होकर लखनऊ जा रहे थे। अब देर से गतंव्य स्थान पहुंचेंगे। सदर कोतवाल कमलेश पांडेय का कहना है कि बोलेरो के पंचर होने की वजह से जाम लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें