फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बना दंपती को लूटा

Wed, 01 Mar 2017 11:58 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
रायबरेली में जगतपुर थाना क्षेत्र के परहरी गांव में लूटपाट के बाद उदास बैठा पीड़ित परिवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जगतपुर थाना क्षेत्र के परहरी गांव में मंगलवार रात नकाबपोश बदमाशों ने एक किसान के घर पर धावा बोल दंपती को बंधक बना लिया। दंपती ने विरोध किया तो उनको जमकर मारापीटा। इसके बाद नकदी, जेवरात समेत ढाई लाख से ज्यादा का माल लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


घर में रखा सामान इधर-उधर फेंक दिया। दहशतजदा परिवारीजनों ने बुधवार सुबह लूट की जानकारी ग्रामीणों को दी तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वारदात में शामिल बदमाशों की संख्या चार बताई जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस वारदात की पड़ताल कर रही है।

जगतपुर थाना क्षेत्र के परहरी गांव निवासी कमलेश मौर्या किसानी करता है। रात में परिवार समेत घर पर सो रहा था। रात करीब 12 बजे तीन-चार नकाबपोश बदमाशों ने घर पर धावा बोल दिया। आवाज सुन कमलेश और उसकी पत्नी की आंख खुल गई। बदमाशों ने दंपती को कमरे में बंधक बना लिया।
विज्ञापन


दंपती ने विरोध किया तो उनकी धुनाई कर उन्हें चुप कर दिया। इसके बाद बदमाश नकदी और जेवरात समेत ढाई लाख से ज्यादा का माल लूटकर भाग गए। सुबह दंपती की गुहार पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे ओर उन्हें बंधन मुक्त कराया।

वारदात की जानकारी पर ग्रामीणों का पीड़ित के घर पर मजमा लग गया। काफी देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पीड़ित के मुताबिक चार हजार रुपये की नकदी के अलावा सोने की अंगूठी, सोने की जंजीर, चांदी के पायल समेत ढाई लाख से ज्यादा की लूट बदमाशों ने की है। थानेदार अशोक त्रिपाठी का कहना है कि जल्द बदमाश पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें