फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल का हाल : वार्डों में लगे पंखे व एसी खराब, घर से पंखा लगाकर मरीजों को राहत देने में जुटे तीमारदार, बर्न वार्ड के मरीज भी बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीन एक
विज्ञापन

वार्ड 11 का पंखा खराब, मरीज पसीना-पसीना
सुबह के 11.50 बजे हैं। जिला अस्पताल के वार्ड संख्या 11 में लगा पंखा खराब है। वार्ड में भर्ती मरीज गर्मी से बिलबिला रहे हैं। मरीजों को गर्मी से बचाने का इंतजाम नहीं है। एक मरीज ने तो घर से ही पंखा मंगवाकर खुद को गर्मी से बचाने का प्रयास किया। वार्ड में उमस अधिक होने के कारण मरीजों के साथ ही तीमारदार पसीना-पसीना नजर आए।
सीन दो-
घर का पंखा वार्ड में आ रहा मरीजों के काम
सुबह के 11.55 बजे जिला अस्पताल के वार्ड तीन की स्थिति भी बेहद खराब दिखी। बिजली न होने और पंखे न चलने के कारण मरीजों को खुद घर से पंखे मंगवाकर लगवाने पड़े। मरीजों का हाल जानने के लिए कोई भी वार्ड नहीं पहुंचा। मरीज गर्मी के कारण बेहाल रहे, लेकिन उनकी समस्या को सुनने वाला कोई नहीं था। इससे मरीजों में गहरी नाराजगी देखने को मिली।
विज्ञापन

सीन तीन-
एसी वार्ड में पंखा हांकने को मजबूर तीमारदार
दोपहर 12.10 बजे हैं। जिला अस्पताल के एसी वार्ड में भर्ती मरीज गर्मी से बेहाल है। यहां तक कि मरीजों के तीमारदारों को गर्मी से बचने के लिए हाथ से पंखा हांकना पड़ रहा है। बताते हैं कि एयर कंडीशन वार्ड में लगी एसी ही ठीक से काम नहीं कर रही है। जिला अस्पताल प्रशासन इस ओर तनिक भी ध्यान नहीं दे रहा है जिसका खामियाजा मरीजों को ही भुगतना पड़ रहा है।
रायबरेली। बेतहाशा गर्मी में जिला अस्पताल में मरीज पसीना-पसीना हो रहे हैं। स्वतंत्र फीडर से बिजली की आंख-मिचौली और लाखों की कीमत के जनरेटरों को न चलाने से वार्डों में मरीज बेहाल हो रहे हैं। कोई देसी पंखे के सहारे से तो कोई घर से ही बिजली के पंखे लाकर गर्मी से बचने का प्रयास कर रहा है। एक नहीं बल्कि जिला अस्पताल के सभी वार्डों की व्यवस्था चरमरा गई है।
जिला अस्पताल प्रशासन भर्ती होने वाले मरीजों को सुविधाएं देने में नाकाम हो रहा है। यहां तक कि एसी वाले कमरों में भी मरीजों को गर्मी से बचने के लिए जुगाड़ करना पड़ रहा है। वार्डों में मरीजों की कोई भी सुनने वाला नहीं है।
तीमारदार इधर-उधर स्टाफ से गुहार लगाते हैं, लेकिन उनकी कोई भी सुनने वाला नहीं है। अव्यवस्थाओं के कारण तमाम मरीजों ने तो खुद को डिस्चार्ज करवाकर निजी अस्पतालों में भर्ती होने के लिए चले जा रहे हैं। खासकर हड्डी और बर्न वार्ड में मरीजों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के आदेश हैं। यदि अव्यवस्था रही है तो मामले में सीएमएस से जवाब मांगा जाएगा। मरीजों को अस्पताल में किसी भी प्रकार की दिक्कतें नहीं होनी चाहिए।
- वैभव श्रीवास्तव, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें