फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: नाविकों व अंत्येष्टि सेवकों का सम्मान

Thu, 24 Sep 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जेसीआई एलुमनी क्लब की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर संचालित नमस्ते इंडिया-संस्कार कार्यशाला का आयोजन मंगलवार रात डलमऊ में गंगा तट पर किया गया। इस दौरान 50 नाविकों और अंत्येष्टि सेवकों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, संस्कार और सेवा भावना को बढ़ावा देना रहा।
विज्ञापन


संस्था के अध्यक्ष जेसी जितेंद्र शर्मा ने नाविकों और अंत्येष्टि सेवकों को सेवा, संवेदना, सद्व्यवहार और संस्कार के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गंगा तट से जुड़े सेवा कार्यों में लगे लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के तहत क्लब के सदस्यों ने डलमऊ स्थित स्वामी गिरि महाराज के मठ पहुंचकर आशीर्वाद लिया। प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर जेसी सर्वेश श्रीवास्तव ने भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। शुभ श्रीवास्तव ने भजनों की प्रस्तुति दी। जेसी अनूप अग्रवाल ने अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रोग्राम चेयरमैन जेसी सुशील सिंह, पंचायत अध्यक्ष ब्रिजेश दत्त गौड़, गंगा घाट इंचार्ज पुकुन, उमेश अग्रवाल, राजेश शर्मा, सुशांत टंडन, संजय खेतान, अनुराग मिश्रा, गौरव जैन, आलोक वर्मा, नवीन अग्रवाल, रेखा शर्मा, नीलम शर्मा, कंचन श्रीवास्तव, दीपाली अग्रवाल, माधवी वर्मा, पूर्णिमा मिश्रा, ममता अग्रवाल और कल्पना अग्रवाल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें