फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन उगाही करने वाला होमगार्ड गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरचंदपुर (रायबरेली)। धन उगाही करने के मामले में बुधवार को एक होमगार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें हरचंदपुर थाने में तैनात होमगार्ड नागेंद्र सिंह ट्रैक्टर चालक से पैसा ले रहा था।
विज्ञापन

वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए जिला कमांडेंट बृजेश मिश्रा ने होमगार्ड को निलंबित कर दिया था।
बछरावां के तिलेंडा गांव निवासी ट्रैक्टर चालक विनीत कुुमार ने 27 मई को हरचंदपुर थाने में होमगार्ड के खिलाफ डरा धमका कर धन उगाही का मामला दर्ज कराया था।
इस पर पुलिस होमगार्ड को तलाश कर रही थी। थानेदार सुरेश सिंह ने बताया कि पूरे लखन सिंह मजरे बरगदहा गांव निवासी होमगार्ड नागेंद्र सिंह को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन

होमगार्ड बखूबी निभाएं अपनी ड्यूटी
जगतपुर। कोतवाली परिसर में बुधवार को होमगार्डोें की बैठक हुई। जिला कमांडेंट बृजेश मिश्रा ने होमगार्डों को बखूबी ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। जिला कमांडेंट होमगार्ड ने कहा कि होमगार्ड समय से ड्यूटी पर पहुंचे। यदि किसी होमगार्ड की कार्य के प्रति शिकायत मिली तो कार्रवाई के लिए तैयार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें