फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: छुट्टियां खत्म, ट्रेनों में उमड़ी भीड़

Mon, 17 Mar 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर खड़ी पंजाब मेल एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए धक्कामुक्की करते यात - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। होली के बाद अब नौकरी या कामकाज के सिलसिले में लोगों का लौटना शुरू हो गया है। रविवार को रेलवे स्टेशनों पर भीड़ इस कदर थी कि ट्रेनों के आने पर उनमें चढ़ने के लिए यात्रियों को जमकर धक्कामुक्की करनी पड़ी। ट्रेनों में पहले से ही भीड़ काफी अधिक होने से ज्यादा समस्या आई। सामान्य कोच में जगह नहीं मिली तो लोग स्लीपर में ही चढ़ गए।
विज्ञापन


होली का त्योहार होने के कारण दिल्ली, पंजाब, बिहार, मुंबई समेत अन्य प्रांतों से लोग अपने घर आए थे। होली की छुट्टियां खत्म होने के बाद लोगों के लौटने का सिलसिला रविवार से शुरू हो गया। शहर के रेलवे स्टेशन रायबरेली के अलावा जिले के अन्य रेलवे स्टेशनों ऊंचाहार, बछरावां, लालगंज, डलमऊ में भी यात्रियों की भीड़ नजर आई। आरक्षण कराने वाले लोग स्टेशनों पर पहुंच कर ट्रेनों का इंतजार करते दिखे।

सामान्य टिकटों से सफर करने वाले यात्री काउंटरों पर लाइन में खड़े नजर आए। जनरल टिकट काउंटर पर काफी अरसे बाद लंबी लाइन लगी नजर आई। इसीलिए यात्रियों को टिकट बनवाने के लिए आधे घंटे तक लाइन में खड़े रहने पड़ा। दोपहर में अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल आई तो ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों में धक्कामुक्की होने लगी। जनरल कोच में पहले से ही भीड़ बहुत अधिक रही।
विज्ञापन


गैलरी में भी जगह न होने से यात्रियों को गेट पर ही खड़े होना पड़ा। कई बोगियों में गेट पर लटकते हुए यात्रा करनी पड़ी, क्योंकि अंदर तक जाने की जगह नहीं मिली। कुछ देर बाद देहरादून जाने वाली जनता मेल आई, जिसमें कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। शाम को दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और पद्मावत एक्सप्रेस में पहले से ही अधिक भीड़ होने के कारण यहां से सफर करने वाले यात्रियों को काफी असुविधा हुई। ऊंचाहार, डलमऊ, लालगंज के रास्ते चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस में भी काफी भीड़ रही।


लेटलतीफी नहीं हुई कम, करना पड़ा घंटों इंतजार
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हुई है। इससे यात्रियों को कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा। रविवार को लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर पांच घंटे, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस सवा घंटे, देहरादून-बनारस जनता मेल, आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस, लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, टनकपुर-शक्ति नगर त्रिवेणी एक्सप्रेस, प्रयागराज-लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस, प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस आधे घंटे देर से आई।

शनिवार रात नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पौने तीन घंटे, बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस ढाई घंटे, प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर सवा घंटे, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे देर से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि छुट्टियां खत्म होने के कारण यात्रियों की भीड़ आने लगी है। भीड़ का यह सिलसिला अभी दो दिन तक दिखेगा। पिछले स्टेशनों से लेट होने के कारण ट्रेनें लेट आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें