फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

56 हजार गरीबों को केरोसिन और एक लाख को चीनी व चना मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बिना बिजली व एलपीजी कनेक्शन वाले जिले के 56 हजार अंत्योदय कार्डधारकों को इस बार होली पर केरोसीन का वितरण किया जाएगा। एक लाख अंत्योदय कार्डधारकों में तीन-तीन किलो चीनी के साथ ही ब्लॉकों में अवशेष रखे चने का वितरण भी ब्लॉक पर निर्धारण करके किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले में पिछले साल ही केरोसीन का वितरण बंद कर दिया गया था। जिले के कोटेदारों के पास कुछ केरोसीन बच गया था। कोटेदारों को केरोसीन सुरक्षित रखने के आदेश दिए गए थे। जिले में वर्तमान समय में 58 हजार लीटर अवशेष केरोसीन का वितरण 56 हजार गरीबों में किया जाएगा।
इसके अलावा तीन-तीन किलो चीनी भी दी जाएगी। ब्लॉकों में पूर्व में वितरण के लिए आया चना भी गोदामों में रखा है। इस चने का वितरण भी ब्लॉकवार उपलब्ध चने के हिसाब से गरीबों में बांटा जाएगा।
विज्ञापन

जिले में अंत्योदय कार्डधारकों की संख्या
ब्लॉक का नाम अंत्योदय कार्डधारक
अमावां 5,746
ऊंचाहार 3,257
खीरों 8,033
छतोह 3,350
जगतपुर 3,671
डलमऊ 6,803
डीह 3,793
गौरा 4,303
बछरावां 8,028
महराजगंज 4,862
राही 8,951
रोहनियां 1,534
लालगंज 6,792
शिवगढ़ 2,160
सतांव 7,059
सरेनी 8,635
सलोन 6,374
हरचंदपुर 5,267
शहर 3,233
अवशेष रखे केरोसीन और चने का वितरण इसी माह किया जाएगा। इसका लाभ अंत्योदय कार्डधारकों को ही मिलेगा। चीनी का वितरण भी अंत्योदय कार्डधारकों में होगा। ब्लॉकों में उपलब्ध चने के हिसाब से ही वितरण कराया जाएगा। इसके लिए टीमें गठित कर दी गईं हैं।
विज्ञापन

केएन सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें