फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: अंडरपास की दीवारों में सुराख, आता रहा पानी

Tue, 01 Sep 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
डबल फाटक में बने अंडर पास की दीवार से बहता पानी। 
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में रेलवे स्टेशन के पास स्थित डबल फाटक के अंडरपास में सोमवार को एक फीट से ज्यादा बारिश का पानी भर गया। अंडरपास की दीवारों में सुराख होने से सड़क और रेलवे ट्रैक का पानी भी आता रहता, जिससे अंडरपास से होकर गुजरने खतरे से खाली नहीं रहा। इसके बावजूद किसी तरह बाइक सवार आते-जाते रहे।
विज्ञापन


दोपहर में बारिश थमी तो अंडरपास में पानी निकालने का इंतजाम किया गया, लेकिन दीवारों में हुए सुराख को बंद करने के अभी प्रयास शुरू नहीं किए गए हैं। शहर में सर्वोदय नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रेलवे ट्रैक के नीचे बने ज्यादातर अंडरपास में भी जलभराव की समस्या रही।

रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर डबल फाटक क्रॉसिंग है, जहां पर पहले ओवरब्रिज बनवाया गया। आवागमन में दिक्कत हुई तो अंडरपास भी बना। यह अंडरपास हल्की बारिश में भी जलभराव से जूझने लगता है। सोमवार को लगातार हुई बारिश ने तो अंडरपास की हालत उजागर कर दी। बारिश की वजह से अंडरपास के भीतर आधा फिट पानी भरा था, लेकिन बाहर सड़क पर भरे पानी के दबाव के कारण अंडरपास की दीवारों में कई जगह सुराख हो गया। यही हाल रेलवे ट्रैक की तरफ वाली दीवारों का भी हो गया।
विज्ञापन


नतीजतन कई सुराखों से पानी आने लगा, जिससे अंडरपास में एक फिट से ज्यादा पानी भर गया। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बने अंडरपासों में भी बारिश का पानी भरने से आवागमन पर असर हुआ। वरिष्ठ खंड अभियंता (कार्य) शिवमूर्ति ने बताया कि डबल फाटक स्थित अंडरपास में जलभराव होने और दीवारोें से पानी आने की जानकारी मिली है। बारिश बंद होने के बाद अंडरपास से पानी निकालने की व्यवस्था करा दी गई है। मौसम सामान्य होने पर दीवारों की मरम्मत भी करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें