फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 55 रन से हितेश-11 बना विजेता

Sat, 03 May 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के सर्वोदय नगर में आयोजित सीनियर वर्ग के नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में खेल और उत्साह का जबरदस्त समागम देखने को मिला। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हितेश-11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कमल-11 को 55 रन से शिकस्त देकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


फाइनल मैच में हितेश-11 ने 15 ओवरों में 151 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी कमल-11 की टीम 96 रन पर ऑलआउट हो गई। वकार हैदर को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सिरीज से नवाजा गया। समापन पर विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।

बेहतरीन खिलाड़ियों को भी पुरस्कार बांटे गए। मुख्य अतिथि अमित सिंह और विशेष अतिथि विक्रम सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर विपिन सिंह, शत्रुघ्न सिंह, विजय सिंह, गौरव सिंह, सचिन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें