फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: हिंंदू संगठनों ने निकाली पदयात्रा

Thu, 22 Jan 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शिवगढ़ क्षेत्र के बांदा-बहराइच राजमार्ग पर कुंभी से निकली शोभायात्रा में पुलिस के सामने तलवारे
विज्ञापन
शिवगढ़। भारत को हिंदू राष्ट्र व गो माता को राष्ट्र माता बनाने को लेकर हिंदू संगठनों ने बुधवार को पदयात्रा निकाली। इस दौरान पुलिस के सामने तलवारें लहराईं। जिस हिंदू का खून न खौला वह खून नहीं पानी है... के नारे लगाए।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस), विश्व हिंदू परिषद (विहिप), गो रक्षा दल, करणी सेना के पदाधिकारियों ने कुंभी बॉर्डर से शिवगढ़ कस्बे तक पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में शामिल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के हाथों में तलवारें थीं। सभी हिंदू एकजुट हो के नारे लगाए। पदयात्रा समाप्त होने के बाद शिवगढ़ कस्बे में सभा हुई।

करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि हिंदुओं की संख्या बढ़ाने पर जोर दें। जातिवाद भूल करके हम सभी हिंदुओं को एक हो जाना चाहिए। यदि हम नहीं जागे तो हमारे घरों पर कब्जा कर लिया जाएगा। भाजपा के मंडल अध्यक्ष अवधेश त्रिवेदी ने हिंदुओं की बहन-बेटियों इज्जत पर आंख उठाने वालों को सावधान किया। कहा कि हिंदू बहन-बेटियों की तरफ देखा कि मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन


दीपक दीक्षित, डॉ.जीबी सिंह, अजय पांडेय, आलोक त्रिवेदी ने हिंदू एकजुटता पर जोर दिया। पदयात्रा में रायबरेली के अलावा हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश, अमेठी के हिंदू संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर कथावाचक अंकुल जी महाराज, डॉ. प्रकाश, गौरव राजपूत, रितिका शर्मा, अक्कू पंडित, शिवम गौड़, युधिष्ठिर राणा, दक्ष चौधरी, आकाश सिसोदिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें