फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख मुसाफिरों का सफर होगा सुगम, बनेंगे चार बाईपास

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रायबरेली-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले करीब पांच लाख मुसाफिरों को बेहतर सुविधा देने के लिए हाईवे पर चार बाईपास बनाए जाएंगे। इस बाईपासों के बन जाने से लोगों को न सिर्फ जाम की समस्या से राहत मिलेगी, बल्कि रायबरेली-प्रयागराज जाने में समय की बचत भी होगी।
विज्ञापन

बाईपास के निर्माण में छह अरब 91 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। एनएचएआई ने जमीन अधिग्रहण की करने के लिए जमीन चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है।
रायबरेली-प्रयागराज हाईवे अभी टू लेन है, लेकिन इसे फोन लेन करने की कवायद भी चल रही है। फिलहाल अभी जगतपुर, बाबूगंज, ऊंचाहार और प्रतापगढ़ जिले के आलापुर कस्बे में घनी आबादी होने के कारण जाम की समस्या बनी रहती है।
इस समस्या से राहत दिलाने के लिए यहां पर बाईपास बनाया जाएगा। इसकी प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। उच्चाधिकारियों से अनुमोदन मिलने के बाद एनएचएआई के अफसरों ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घनी आबादी वाले इन कस्बों में बाईपास बन जाने से आवागमन और सुगम होगा। वहीं रायबरेली और प्रयागराज के बीच का सफर कम समय में तय किया जा सकेगा। खासकर जाम लगने से रायबरेली और प्रयागराज जाने में जो समय लगता था, उसकी बचत हो सकेगी।
17 गांव के किसानों की जमीन होगी अधिग्रहीत
जिले के तीन स्थानों पर जगतपुर, ऊंचाहार और बाबूगंज में बाईपास बनाने के लिए 17 गांव के किसानों की जमीन अधिग्रहीत की जाएगी। इसके लिए छह गांव के किसानों की जमीन चिह्नित कर ली गई है। प्रतापगढ़ जिले के आलापुर में बनने वाले बाईपास के लिए भी जमीन चिह्नित करने काम जल्द शुरू कराया जाएगा। जमीन चिह्नित होने के बाद किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।
मुंशीगंज बाईपास को और किया जाएगा बेहतर
शहर से तीन किलोमीटर दूर मुंशीगंज कस्बे में बाईपास का निर्माण पहले ही हो चुका है। कई जगह बाईपास की मिट्टी बह गई है। गड्ढे भी हो गए हैं। इसके लिए इस बाईपास को और बेहतर तरीके से बनाया जाएगा। साथ ही सुरक्षा के लिए किनारे से लोहे के एंगल तार समेत अन्य व्यवस्था की जाएगी।
रायबरेली-प्रयागराज हाईवे को फोर लेन बनाने के लिए कवायद तो चल रही है, लेकिन अभी इसमें विलंब होगा। आवागमन में मुसाफिरों को कोई असुविधा ना हो। इसके लिए जगतपुर, ऊंचाहार, बाबूगंज और प्रतापगढ़ जिले के आलापुर में बाईपास बनाए जाएंगे। इसके लिए अनुमोदन मिल गया है। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

- योगेश मलिक, उप प्रबंधक, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें