फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमार्ग का नवीनीकरण शुरू, 25 हजार मुसाफिरों का सफर होगा सुहाना

विज्ञापन
रायबरेली-परशदेपुर राजमार्ग में हो रहा नवीनीकरण। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। सिविल लाइंस चौराहे से निकले परशदेपुर राजमार्ग को हुए अधूरे नवीनीकरण कार्य को पूरा कराने के कार्य शुरू करा दिया गया है। तय समय में नवीनीकरण कार्य को पूरा करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। सहायक अभियंता ने निर्माण कार्य की हकीकत जानी और चेतावनी दी कि यदि गुणवत्ता में कोई कमी हुई तो कार्रवाई की जाएगी। इस राजमार्ग का नवीनीकरण कार्य पूरा हो जाने से करीब 25 हजार लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

रायबरेली-परशदेपुर राजमार्ग की लंबाई 28 किलोमीटर है। इसमें 20 किलोमीटर तक मार्ग का नवीनीकरण का कार्य करीब एक साल पहले ही करा दिया गया था, लेकिन आगे का कार्य नहीं हो पाया। इससे खस्ताहाल मार्ग पर लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
बदहाल मार्ग होने से आए दिन लोग गिरकर चुटहिल हो जाते है। इस समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने शेष कार्य को पूरा कराने के लिए काम शुरू करा दिया गया है। रविवार को सहायक राजेश कुमार यादव ने निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

चल रहे कार्य की गुणवत्ता की जांच की। काम संतोषजनक मिला। उन्होंने कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों को हिदायत दी कि मानक से काम कराया जाए। उन्होंने बताया कि आठ किलोमीटर राजमार्ग के नवीनीकरण में करीब 75 लाख रुपये खर्च किया जाएगा।
जल्द शुरू होगा मटिहा मच्छेहर काम
रायबरेली। शहर के पुलिस लाइन चौराहे के पास से मटिहा मछेछर मार्ग को जोड़ने वाले मार्ग का भी निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा। इस मार्ग का आधा कार्य तो कराया गया था, लेकिन सर्दी में काम बंद कर दिया गया था। सहायक अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि मार्ग के निर्माण कार्य की प्रक्रिया पूरी हो गई है। गिट्टियां भी गिरा दी गई है। अगले सप्ताह तक काम शुरू करा दिया जाएगा। इस मार्ग के बन जाने से कई 15 गांव के ग्रामीणों को आने-जाने में काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें