फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर माइनर में मिला शव, हत्या करके फेंकने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में सुल्तानपुर माइनर में एक बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इलाकाई लोग हत्या करके शव को माइनर में फेंकने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

बछरावां-महराजगंज मार्ग पर स्थित राघवपुर गांव के पास से निकली सुल्तानपुर माइनर में शनिवार देर रात ग्रामीणों ने एक शव को फंसा हुआ देखा। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की।
शव लगभग 20 दिन पुराना बताया जा रहा है। शव पूरी तरह से सड़ चुका था। शरीर पर कोई वस्त्र नहीं था। देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि यह किसी बुजुर्ग का शव है। इलाकाई लोग हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। कोतवाल राकेश सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें