फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: तेज रफ्तार कार ने दो को मारी टक्कर, एक की मौत

Fri, 27 Feb 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां। लखनऊ–प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार शाम तेज रफ्तार का कहर दिखा। बल्दीखेड़ा गांव के पास एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे दुकान पर मौजूद दो लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन


रायबरेली से लखनऊ की ओर जा रही कार ने परचून व पंचर की दुकान पर मौजूद रामफल और अकबरपुर निवासी गिरिजेश कुमार को टक्कर मारी। गिरिजेश साइकिल का पंचर बनवा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। वहीं कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पीछे चल रहे एक कार चालक ने पुलिस को आरोपी वाहन की जानकारी दी। पुलिस ने घेराबंदी कर टोल प्लाजा पर कार को रोक लिया, लेकिन चालक भाग निकला। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने गिरिजेश को मृत घोषित कर दिया। रामफल की हालत नाजुक होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि गिरिजेश फेरी लगाकर गुब्बारे बेचने का काम करते थे। वे परिवार सहित किराए पर रहकर जीवनयापन कर रहे थे। उनकी मौत से पत्नी सुनीता और नौ वर्षीय जुड़वा बेटे राम-श्याम का हाल बेहाल है। उनकी एक वर्षीय पुत्री लक्ष्मी भी है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इनसेट
बाइक की टक्कर से महिला की मौत
बछरावां। बछरावां-महाराजगंज मार्ग पर असनी गांव चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से बुजुर्ग दंपती की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आशा (67) व उनके पति गंगाराम (61) निवासी बाला थाना हरचंदपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बछरावां लाया गया, जहां प्राथमिक परीक्षण में चिकित्सकों ने आशा को मृत घोषित कर दिया। गंगाराम का उपचार किया गया। वहीं आरोपी बाइक सवार मौके से भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लोगों के मुताबिक बुजुर्ग ने हेलमेट नहीं पहना था। थाना अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बताया कि घटनास्थल महाराजगंज थाना क्षेत्र से संबंधित है । यदि कोई तहरीर मिलती है तो आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें