फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइक सवार पेड़ से टकराया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

गौरा मजरे चिलूली गांव निवासी शिवकरन (45) शनिवार सुबह किसी काम से बाइक से तिलोई बाजार आया था। काम निपटाने के बाद वह घर लौट रहा था। तिलोई-सेमरौता मार्ग पर सोनराई मजरे पश्चिम तिलोई गांव के पास अचानक नीलगायों का झुंड निकलने लगा। इससे बाइक अनियंत्रित होकर जामुन के पेड़ से टकरा गई। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मोहनगंज पुलिस घायल को लेकर सीएचसी गई जहां चिकित्सक ने युवक को मृतक घोषित कर दिया।
परिवारीजनों ने बताया कि पांच दिन पहले ही शिवकरन दिल्ली से यहां भाई के लड़के के मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने आया था। शुक्रवार की शाम दिल्ली वापस जाने की तैयारी थी। शिवकरन की मौत से पत्नी बृजरानी का समेत अन्य परिवारीजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि शिवकरन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें