फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों को मिले टैबलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2020 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में अपनी मेधा का परिचय देने वाले 21 छात्र-छात्राओं को सम्मान से नवाजा गया। इन सभी को सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन सभागार में टैबलेट प्रदान किए गए।
विज्ञापन

साथ ही राज्य स्तरीय वरीयता सूची में शामिल दो टॉपरों को एक-एक लाख रुपये और जिला स्तरीय वरीयता सूची के 19 टॉपरों को 21-21 हजार रुपये के चेक दिए गए। टैबलेट और पुरस्कार राशि मिलने के बाद मेधावियों की खुशी की ठिकाना नहीं रहा।
वर्ष 2020 का परीक्षाफल घोषित होने के बाद कोरोना संक्रमण के चलते मेधावियों को सम्मानित नहीं किया जा सका था। वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा नहीं हुई जिससे वरीयता सूची भी नहीं बनी थी। वर्ष 2020 के मेधावियों को अब सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बछरावां विधायक रामनरेश रावत और सदर विधायक अदिति सिंह की उपस्थिति में इन सभी मेधावियों को टैबलेट और पुरस्कार राशि के चेक बांटे गए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी प्रभाष कुमार, लखनऊ मंडल के उप निदेशक शिक्षा विभा मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा, जीआईसी प्रधानाचार्य रत्नेश कुमार श्रीवास्तव, गिरजा शंकर मिश्रा व जयेंदु मिश्रा आदि मौजूद रहे।
हाईस्कूल की दो छात्राओं आस्था श्रीवास्तव और वैशाली शर्मा ने राज्य स्तरीय सूची में जगह बनाई थी जिससे इन्हें एक-एक लाख रुपये के चेक दिए गए। इसके अलावा हाईस्कूल में शिल्पा गुप्ता, सुप्रिया यादव, अदिति अवस्थी, काजल सिंह, रचना वर्मा, अंजलि पटेल, देवेश कुमार त्रिपाठी, बसंत कुमार, अनामिका मिश्रा, इंटरमीडिएट में अर्चना कुमारी, प्रज्ञा अवस्थी, वात्सल्य, सपना पाल, श्रेया आनंद, योगेंद्र यादव, नीलाभ मिश्रा, सत्यम कुमार, अभिनव यादव व अजयानंद को 21-21 हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मेधावियों के साथ उनके परिवारीजन और संबंधित विद्यालयों के शिक्षक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें