फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक पर मुर्गी के दाने के साथ छिपाकर ले जा रहे थे गांजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली/राही। पुलिस ने गांजा का कारोबार करने वालों के खिलाफ गुरुवार को सख्त कार्रवाई की। छापामारी में चार आरोपियों को दबोचा। पहली सफलता भदोखर थाना क्षेत्र के दरियापुर चौराहे के पास मिली। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए एक ट्रक को पकड़ा, जिसमें करीब एक करोड़ कीमत का गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन

भदोखर एसओ यशकांत सिंह ने बताया कि यह ट्रक मध्य प्रदेश से चला था, जो ऊंचाहार की तरफ जा रहा था। ट्रक पर बोरियों में मुर्गी का दाना लदा हुआ था। इन्हीं बोरियों के बीच में गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था। ट्रक पर सवार तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
सीओ सिटी वंदना सिंह भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि लगभग साढ़े चौदह क्विंटल गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग एक करोड़ बताई जा रही है।
विज्ञापन

मामले में पूछताछ के बाद केस दर्ज किया जाएगा। उधर, शहर कोतवाली पुलिस ने मिल एरिया थाना क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी निवासी दिलशाद को एक किलोग्राम गांजा के साथ दबोचा है। उसके पास से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है। कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें