फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: भारी वाहनों ने बिगाड़ दी सड़क की सूरत

विज्ञापन
रायबरेली में डलमऊ क्षेत्र के मुराईबाग से फतेहपुर को जाने वाली बदहाल सड़क। - फोटो : रायबरेली में डलमऊ क्षेत्र के मुराईबाग से फतेहपुर को जाने वाली बदहाल सड़क।
विज्ञापन
रायबरेली। रायबरेली और फतेहपुर की सीमा को जोड़ने वाला मुराईबाग से गंगापुल मार्ग की दशा बेहद खराब हो गई है। जगह-जगह हुए गड्ढो में लोग हिचकोले खा रहे हैं। मार्ग की छह माह पहले मरम्मत कराई गई थी, लेकिन भारी वाहनों ने इसकी सूरत बिगाड़ दी है। कई जगह तो सड़क का डामर तक गायब हो गया है। इस मार्ग से प्रतिदिन एक हजार से ज्यादा डंपर और ट्रक निकल रहे हैं। खस्ताहाल सड़क पर आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। दो पहिया और छोटे वाहन अक्सर गड्ढों में फंस जाते हैं। शिकायत के बावजूद लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

मुराईबाग से गंगापुल होते हुए फतेहपुर जिले को जोड़ने वाला मार्ग निकला है। लालगंज क्षेत्र के गेगासों में गंगा नदी पुल क्षतिग्रस्त होने से भारी वाहन मुराईबाग होकर निकल हैं। ऊंचाहार, सलोन, लालगंज, कानपुर, उन्नाव की तरफ से आने वाले भारी वाहन मुराईबाग होकर निकलते हैं। इस वजह से सड़क खस्ताहाल हो गई है। क्षेत्र के प्रमोद कुमार, रामशंकर, दयाराम, मनोज कुमार यादव ने बताया कि मानक के हिसाब से सड़क नहीं बनाई गई। इस वजह से सड़क इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क से उड़ती धूल से जहां कारोबार प्रभावित रहा है, वहीं लोग बीमार हो रहे हैं। दिन रात वाहनों के शोर से लोगों की नींद हराम है।कई बार सड़क को दुरुस्त कराए जाने की मांग की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दिलीप कुमार वर्मा ने बताया कि सड़क का सुदृढ़ीकरण और नवीनीकरण प्रस्तावित है। जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कराने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें