फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धजनों और लाडलों को नहीं लगेगी ठंड, वार्डों में लगे हीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ठंड बढ़ने के साथ ही जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड और वृद्धजन वार्ड में कमरों को गर्म रखने के लिए हीटर लगाए गए हैं। सीएमएस ने बच्चों को वार्डों में गर्म कंबल भी उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में सर्द हवा और नम मौसम के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। खासकर जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को ठंड से बचाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने बंदोबस्त शुरू कर दिया है।
बच्चा वार्ड में चार और वृद्धजन वार्ड में तीन हीटर लगवाए गए हैं। वार्डों को गर्म रखने के लिए हीटरों को रातों दिन चलाने के आदेश दिए गए हैं। इन वार्डों के लिए कंबलों आदि की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

दोनों वार्डों की खिड़की के टूटे शीशे सही कराए गए
ठंड को देखते हुए वार्डों की खिड़कियों के टूटे शीशों को दुरुस्त करवा दिया गया है। वार्डों के दरवाजों को भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
बच्चा वार्ड व वृद्धजन वार्ड में हीटर लगवा दिए गए हैं। पर्याप्त कंबल व अन्य बंदोबस्त भी कराए गए हैं। अस्पताल के सभी वार्डों में मरीजों को ठंड से बचाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. एनके श्रीवास्तव, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें