फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 20 मिलावटखोरों के खिलाफ सुनवाई शुरू, लगेगा अर्थदंड

Mon, 05 Jan 2026 09:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रयोगशाला की जांच में कई ब्रांडेड खाद्य पदार्थों सहित अन्य नमूने फेल आने के बाद 20 मिलावटखोरों के खिलाफ एडीएम प्रशासन के कोर्ट में किए गए मुकदमों में सुनवाई शुरू हो गई है। जल्द ही मिलावटखोरों पर जुर्माना होगा।
विज्ञापन

प्रयोगशाला की जांच में पनीर, काजू, दूध, लड्डू, छेना, रस्क, मूंगफली, खोवा, कलाकंद, दही, सरसो तेल, सिंघाड़ा आटा सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने फेल फेल आए थे। मामले में मेजरगंज निवासी ओम प्रकाश, भरतगंज निवासी हरिश्चंद्र, पूरे कप्तान निवासी संतोष कुमार, भरसना निवासी अनिकेत साहू, घोसियाना लालगंज निवासी ओम बाबू गुप्ता, भेजपुर निवासी विकास कुमार, जगतपुर निवासी हरिप्रसाद गुप्ता, पूरे घोसी सलोन निवासी मो. शब्बीर, पश्चिमगांव निवासी अरविंद कुमार, जलालपुर थुलेंडी निवासी रंजीत कुमार, रेलवे क्रासिंग लालगंज निवासी दयाशंकर, स्वामीखेड़ा निवासी धर्मेंद्र कुमार, गोकना निवासी अर्जुन प्रसाद, लक्ष्मीगंज ऊंचाहार निवासी मुरलीधर, मुराईबाग निवासी सचिन कुमार आदि के खिलाफ एडीएम कोर्ट में मुकदमा किया गया था। एडीएम प्रशासन ने बताया कि मुकदमो में सुनवाई चल रही है। जल्द फैसला सुनाया जाएगा।
विज्ञापन

मनोज ओझा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें