फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 327 गंभीर रोगियों समेत 11,966 लोगों की स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना के खतरे को देखते हुए शहर के गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को खंगालने के लिए चलाए गए अभियान में अब तक 13132 लोगों को चिन्हित किया गया है। इसमें 327 गंभीर रोगियों समेत 11966 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। शहर की करीब ढाई लाख आबादी में गंभीर रोगियो से ग्रसित लोगों को चिन्हित करने का काम शुरू किया गया है। शहर के सभी 34 मोहल्लों में यह काम चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की 34 टीमों ने शहर के आजाद नगर, कल्लू का पुरवा, इंदिरा नगर, राना नगर, अयोध्यापुरी, फिरोजगांधी नगर, सत्य नगर, आईटीआई कालोनी सहित सभी वार्डों में 13132 लोगों को चिन्हित किया है।
इसमें 11966 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। जिला समन्वयक, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन विनय पांडेय ने बताया कि गंभीर रूप से बीमार 327 लोगों के अलावा 2684 बुजुर्ग, 427 गर्भवती महिलाओं और 8523 बच्चों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अभियान जारी है। सभी को एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें