राइजिंग चाइल्ड स्कूल में नवरात्र मनाते बच्चे।
रायबरेली। जिले के सभी 54 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। 2329 रोगियों की सेहत की जांच की गई और उन्हें दवाएं वितरित की गईं।
बदलते मौसम के कारण जुकाम और बुखार के रोगियों की संख्या अधिक रही। बुखार से पीड़ित 431 और जुकाम से पीड़ित 264 रोगी मेले में पहुंचे। इसके अतिरिक्त, 154 मरीजों का पेट दर्द के लिए परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने लोगों को बीमारियों से बचने की सलाह दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटघर में डॉ. अकील अहमद ने 65 मरीजों का उपचार किया।
गदागंज क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 105 मरीजों का इलाज किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतौरा में डॉ. डीएन चौधरी के दल ने 125 मरीजों का परीक्षण किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. ज्ञान प्रताप सिसौदिया ने बताया कि बदलते मौसम से तेज बुखार, खांसी और सिर दर्द के मरीज बढ़ रहे हैं।