फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडमास्टर, सहायक शिक्षक और बाबू पर गिरी निलंबन की गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में ऑडियो वायरल होने के मामले में सोमवार देर शाम बीएसए ने निलंबन की कार्रवाई की। ऑडियो में बाबू के साथ एक हेडमास्टर और एक सहायक अध्यापक के बीच बातचीत हुई है, इसीलिए इन तीनों को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन

बाबू पर जहां अवैध रूप से धन उगाही करने का आरोप लगा है, तो वहीं शिक्षकों पर विभाग की छवि धूमिल करने, गलत मंशा से कॉल रिकॉर्डिंग करने के आरोप लगाए गए हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग में एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें बातचीत में अध्यापक ने बाबू से कहा कि काफी हाईलाइटेड मामला है, फिर भी तुमने पैसे ले लिया। मामला जिला संगठन तक पहुंचा है और डीएम से शिकायत होने वाली है।
विज्ञापन

काफी कुरेदने पर बाबू ने अपनी सफाई में कहा था कि डिप्टी साहब के आदेश के बगैर कुछ होता है क्या। यह पूरा मामला सुर्खियों में आया तो बीएसए ने जांच के लिए दो सदस्यीय समिति बना कर दो दिन के अंदर जांच रिपोर्ट देने को कहा गया था।
जांच समिति के सदस्य सलोन के बीईओ विश्वनाथ प्रजापति एवं बीईओ हरचंदपुर आरके कश्यप ने सभी पक्षों से लिखित बयान लिए। बीआरसी और ब्लॉक क्षेत्र के शिक्षकों से भी पूछताछ की।
जांच समिति ने सोमवार को सभी पक्षों के बयान के साथ अपनी आख्या बीएसए को सौंप दी। जिसका अध्ययन करने के बाद बीएसए ने निलंबन की कार्रवाई की।
बीएसए ने बताया कि ऑडियो में हुई बातचीत तथा शिक्षकों के बयान से स्पष्ट हुआ है कि ब्लॉक संसाधन केंद्र खीरों/सरेनी में तैनात वरिष्ठ सहायक गिरीश चंद्र ने वेतन संबंधी मामलों में अवैध रूप से धन उगाही की है।
ऑडियो में जिन शिक्षकों ने बाबू से बातचीत की है, उनमें प्राथमिक विद्यालय सब्जी बबुरा के प्रधानाध्यापक राघवेंद्र सिंह और उच्च प्राथमिक विद्यालय मदईखेड़ा के सहायक अध्यापक महेंद्र प्रसाद शामिल हैं।
इन दोनों ने गलत मंशा से कॉल रिकार्डिंग की और उसे वायरल करके विभाग की छवि को धूमिल किया। इसीलिए हेडमास्टर, सहायक शिक्षक और बीआरसी के बाबू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें