फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ऑटो और बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत, एक युवक की मौत... दस लोग घायल

Sat, 15 Mar 2025 05:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में ऑटो और बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दस लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
ऑटो और बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रायबरेली में शनिवार को बांदा-बहराइच मार्ग में ऑटो और बाइक में आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


हादसा बछरावां क्षेत्र के तिलेंडा गांव के पास हुआ। ऑटो बछरावां से सवारी लेकर शिवगढ़ जा रहा था। बाइक सवार तीन लोग बछरावां की तरफ जा रहे थे। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि अन्य लोगों सहित ऑटो में बैठी आठ सवारियां घायल हो गईं। 

ये भी पढ़ेंः- UP News: होली पर अवध क्षेत्र में हुए हादसों में 55 मौतें, सीतापुर, अयोध्या और बाराबंकी में सबसे ज्यादा हादसे
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों ने देखा तो रुक गए। लोगों ने सभी को ऑटो से बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। सीएचसी में डॉक्टर गणनायक पांडेय ने विनीत कुमार (27) पुत्र नंदकिशोर को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है। 

ये लोग हुए घायल

घायलों की बात करें तो सेहगों तमनपुर निवासी दीपक (19) पुत्र राजकुमार, सेहगों पश्चिम निवासी चेतन कुमार (24) पुत्र अमरेंद्र कुमार घायल हैं। वहीं ऑटो सवार सुशील (61) पुत्र रामलखन, निवासी नया लखन का पुरवा थाना बछरावां, पायल (1) पुत्र लवकुश, निवासी बछरावां कस्बा, शिवानी (19) पुत्री रेशमा निवासी कस्बा, साइना बानो (30) पत्नी मनोज कुमार सहित चार अन्य लोग घायल हो गए। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें