खीरों क्षेत्र के उन्नतखेड़ा गांव में यूथ कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नीरज मिश्रा की बेटी भू
खीरों। कस्बे में जनसभा के बाद लालगंज के लिए निकले सांसद राहुल गांधी रास्ते में उन्नतखेड़ा गांव में यूथ कांग्रेस के पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष नीरज मिश्रा घर पहुंच गए। नीरज की बेटी भूमि मिश्रा को गोद में लेकर खिलाते हुए राहुल ने टॉफी दी।
उन्होंने नीरज मिश्रा, पत्नी दीपिका मिश्रा, बेटी भूमि मिश्रा, बेटा शाश्वत मिश्र सहित पूरे परिवार के साथ बातचीत करते हुए फोटो खिंचवाकर हालचाल जाना। राहुल गांधी के रुकने की खबर मोहल्ले में पहुंचते ही पड़ोसी गोवर्धन पासवान, सुनील सविता, महेश लोधी, धीरेंद्र लोधी, प्रेमशंकर शुक्ला, सोनू लोधी, अंशू शुक्ला आदि लोग भी पहुंच गए।
सभी से राहुल ने कुशलक्षेम पूछा। रास्ते में बनईमऊ, जगतपुर रामगढ़ी व रानीपुर गांव में समर्थकों को देखकर वह रुक गए। यहां भी उन्होंने बच्चों को टॉफी, कलम व पेंसिल दी।