फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: भाभी ने साथ जाने से इन्कार किया तो भाई को मार डाला

Fri, 19 Jun 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
हत्या का आरोपी राजकिशोर। -संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। ठकुराइनखेड़ा मजरे सुदौली गांव निवासी बिंदा प्रसाद उर्फ सजीवन (45) की हत्या मामले का पुलिस ने बृहस्पतिवार को पर्दाफाश कर दिया। सजीवन की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके मौसेरे भाई राजकिशोर ने की थी। उसका सजीवन की पत्नी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसमें सजीवन बाधा बना तो उसे रास्ते से हटा दिया। पुलिस ने राजकिशोर को जेल भेज दिया।
विज्ञापन



गांव निवासी सजीवन की रविवार को गांव में ही जलजीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी की रखवाली के दौरान रविवार रात हत्या कर दी गई थी। पत्नी ललिता देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर हत्या की एफआईआर दर्ज की थी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) रवि कुमार के मुताबिक वारदात के खुलासे के लिए सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार, बछरावां कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल की अगुवाई में टीम गठित की गई थी। टीम ने सजीवन की हत्या के मामले में उन्नाव जिले के बाबूखेड़ा मजरे बरौरा गांव निवासी राजकिशोर को पकड़ा।
विज्ञापन


आरोपी ने पूछताछ में बताया कि सजीवन उसकी मौसी का लड़का था। सजीवन की पत्नी ललिता व राजकिशोर के बीच बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। राजकिशोर उसे अपने साथ लेकर जाना चाहता था। ललिता अपने पति व बच्चों को छोड़ना नहीं चाहती थी। इसलिए उसके साथ जाने से इन्कार कर दिया था।

एसपी के मुताबिक आरोपी राजकिशोर ने सोचा कि जब वह सजीवन की हत्या कर देगा तो उसका रास्ता साफ हो जाएगा। इसी कारण उसने सजीवन की हत्या करने की योजना बनाई। पानी की टंकी पर सोते समय बांके से हमला कर सजीवन को मार डाला। इसके बाद भाग निकला। जांच में पता चला है कि दोनों के बीच तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांका भी बरामद कर लिया गया है।


-
रिश्तों का घोंट दिया गला
आरोपी राजकिशोर ने रिश्तों का गला घोंट दिया। जांच में पता चला है कि उसका मौसेरे भाई सजीवन के घर आना-जाना था। सजीवन को कभी इस बात का एहसास नहीं था कि आरोपी की नजर उसकी पत्नी पर है। पत्नी की खातिर उसका मौसेरे भाई ही उसका बेरहमी से कत्ल कर देगा। पुलिस के खुलासे से हर कोई हैरान है। लोगों का कहना है कि कम से कम आरोपी को रिश्ते का तो ख्याल रखना चाहिए था।



ज्यादा देर तक पुलिस से झूठ नहीं बोल पाया आरोपी
एसपी रवि कुमार के मुताबिक शक के आधार पर आरोपी राजकिशोर को पकड़ा गया। पूछताछ में वह पुलिस को गुमराह करता रहा। आरोपी और सजीवन की पत्नी के मोबाइल की कॉल डिटेल चेक कराई तो पता चला कि दोनों तीन साल से बातचीत कर रहे थे। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सर्विलांस की मदद ली गई तो पाया गया कि वारदात के समय घटनास्थल पर ही आरोपी के मोबाइल की लोकेशन थी। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने सजीवन की हत्या किए जाने की बात को स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें