फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: शौक पूरे करने के लिए अपने ही घर में की चोरी

Wed, 13 Aug 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शौक पूरा करने के लिए एक युवती ने तीन सहेलियों के साथ मिलकर अपने ही घर में लाखों कीमत के जेवरात चुरा लिए। एक माह बाद पुलिस ने मंगलवार को युवती और उसकी तीन सहेलियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई युवतियों के पास से ढाई लाख कीमत के जेवरात बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के सतांव की रहने वाली आशा अवस्थी पत्नी गुड्डू उर्फ संजीव ने विगत 17 जुलाई को थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि वे परिवार समेत हरियाणा में रहते हैं। गांव वाले ही घर पर सोने-चांदी के जेवरात छिपाकर रखे थे जो चोरी हो गए। इस पर केस दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू की थी।

गुरुबख्शगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह के मुताबिक सतांव गांव की रहने वाली मुस्कान प्रजापति, सोनाली, पूरे लालू गांव निवासी सुमन, पूरनपुर गांव की रहने वाली हिमांशी को पकड़ा गया है। थाना प्रभारी के मुताबिक वादी आशा अवस्थी की बेटी सोनाली ने सहेलियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजमा दिया। केवल सोनाली को ही पता था कि मां ने गांव वाले घर पर जेवर रखे थे।
विज्ञापन


सोनाली से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने चोरी की बात स्वीकार कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि सोनाली और उनकी सहेलियों ने शौक पूरा करने के लिए चोरी की थी। पकड़ी गई युवतियों की 22 वर्ष के आसपास है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें